छात्रा रीत का ताइक्वांडो में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन:जोन स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था

टोंक में रीत कुमावत का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ताइक्वांडो में चयन हुआ है। रीत केंद्रीय विद्यालय की छात्रा है। यह चयन हाल ही में जयपुर में हुई जोन स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही हुआ है।
14 साल की रीत जल्द ही इंटरनेशनल ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलती नजर आएगी।
रुचि देखकर कोचिंग में भर्ती कराया था
रीत की एकेडमी के संचालक कृष्ण मुरारी प्रजापत और कोच अमित बड़थ्वाल ने बताया- टोंक शहर के पिता डॉक्टर है, उन्होंने बच्ची की रुचि देखकर इसे करीब पांच साल पहले कोचिंग में रखा था, तब से बच्ची लगातार खेल ले प्रति पूरी जिम्मेदारी से आगे बढ़ रही है। यह कक्षा 8वीं की छात्रा है।
परिजनों और स्कूल स्टाफ में खुशी
पिछले साल भी इस छात्रा का चयन नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ था, लेकिन इंटरनेशनल तक नहीं पहुंच पाई थी, इस साल उम्मीद है कि वह नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतेगी और आगे बढ़ेगी।
इधर, छात्रा की इस उपलब्धि पर इसकी कोचिंग सेंटर टाइगर मार्शल आर्ट एकेडमी टोंक के पदाधिकारियों, परिजनों, स्कूल स्टाफ, सहपाठी, खेलप्रेमियों ने खुशी जताई है।
अंडर 14 और 48 वर्गभार में खेलती है छात्रा
जयपुर में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सिटी नंबर 4 में 27, 28 और 29 जून को हुई थीं। इसमें अपनी स्कूल की ओर से टीचर के साथ टोंक की छात्रा रीत कुमावत भी गई थी।
जहां 14 वर्ष तक आयु वर्ग में और 48 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
छात्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा वर्तमान में द टाइगर मार्शल आर्ट एकेडमी टोंक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
छात्रा का पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुआ था। रीत कुमावत इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है।











