धरती में अचानक लगी आग, छतरपुर में लोगों में दहशत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मिट्टी में अचानक आग लगने की घटना ने स्थानीय लोगों में डर और हैरानी फैला दी। यह घटना लवकुशनगर थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब बीएसएनएल द्वारा अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पाइपलाइन ज्वाइंट के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी से अचानक धुआँ निकलने लगा और उसके बाद आग की लपटें दिखाई दीं। जब लोगों ने जिज्ञासावश मिट्टी को हिलाया, तो आग और तेज हो गई। आसपास खड़े लोग डर गए और बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने कभी ऐसी घटना नहीं देखी। आग लगने के कारणों को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे गैस रिसाव से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे किसी रासायनिक प्रतिक्रिया का परिणाम मान रहे हैं। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय निवासी राजकरण शुक्ला ने बताया कि अचानक मिट्टी से धुआँ और आग निकली, जो देखकर लोग सहम गए। ब्रजेश ने कहा कि यह पहली बार देखा कि मिट्टी में आग लग रही हो और लोग नहीं समझ पा रहे थे कि यह कैसे हो रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से इसकी जांच कर कारण पता लगाने की मांग कर रहे हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com