‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से बदलेगी तस्वीर, हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान शुरू करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत प्रदेश के 23 जिलों में 31 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाएगा, जिससे पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।

हर परिवार तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की पहल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। राज्य सरकार केवल योजनाएं संचालित करने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है कि योजनाओं के सकारात्मक परिणाम प्रत्येक परिवार के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दें।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ऐसी व्यवस्था विकसित करने की है, जिसमें नागरिकों को लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि शासन स्वयं पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और उन्हें योजनाओं से जोड़े।

23 जिलों में चलेगा व्यापक संतृप्तिकरण अभियान

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की 31 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जाएगा। अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं की पहुंच बढ़े तथा सरकारी सेवाओं की प्रभावशीलता और जवाबदेही मजबूत हो।

सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती

राज्य शासन का मानना है कि योजनाओं का वास्तविक प्रभाव तभी दिखाई देता है, जब उनका लाभ समय पर और सही व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से अभियान के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी, लाभार्थियों के सत्यापन और सेवा वितरण की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com