टी20 वर्ल्ड कप 2026: युजवेंद्र चहल के प्लेइंग इलेवन ने फैंस को किया नाराज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे युजवेंद्र चहल को उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कोस रहे हैं। वजह उनका ईशान किशन को बाहर करके संजू सैमसन को टीम में शामिल करना है। चहल टी20 वर्ल्ड कप से पहले स्टार स्पोर्ट्स से बतौर एक्सपर्ट जुड़े थे और उन्होंने पहले मैच के लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन फैंस के साथ साझा की।

चहल का 25 सेकेंड का यह वीडियो फैंस को पसंद नहीं आया। एक फैन ने उन्हें याद दिलाया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वह ईशान किशन को मौका देने की बात कर रहे थे, लेकिन अब संजू सैमसन को टीम में शामिल करके किशन को बाहर कर दिया गया।

चहल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल को शामिल किया। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को मौका मिला। हालांकि, फैंस ईशान किशन को बाहर करने के फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें 4 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था, जबकि संजू सैमसन पूरी सीरीज में 50 रन भी नहीं बना पाए। यही कारण है कि ईशान किशन की टीम में जगह को लेकर फैंस असंतुष्ट हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com