Team India New ODI Captain – टीम इंडिया को मिला नया ODI कप्तान! ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुभमन गिल संभालेंगे कमान, रोहित-विराट की भी हुई वापसी
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट जारी रखने का फैसला किया था। यह दोनों खिलाड़ी मार्च में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे।

Team India New ODI Captain/भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उनकी कप्तानी की पहली परीक्षा 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में होगी।
गिल बने नए कप्तान, रोहित-विराट बल्लेबाज के तौर पर शामिल/Team India New ODI Captain
शुभमन गिल को रोहित शर्मा की जगह यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे टीम से बाहर नहीं किया गया है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज में बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट जारी रखने का फैसला किया था। यह दोनों खिलाड़ी मार्च में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे।
2027 वर्ल्ड कप पर है चयन समिति की निगाह/Team India New ODI Captain
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने यह बड़ा फैसला आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए लिया है। चयन समिति चाहती है कि शुभमन गिल को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कप्तानी का अनुभव मिल जाए और वह नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल लें।
इस महत्वपूर्ण निर्णय पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी अपनी सहमति जताई है
रोहित शर्मा की सफल कप्तानी का सफर
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय वनडे टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने 56 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें टीम को 42 मैचों में शानदार जीत मिली।
उनकी कप्तानी की प्रमुख उपलब्धियां:
- एशिया कप: 2018 और 2023 एशिया कप खिताब।
- वनडे वर्ल्ड कप 2023: टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाया।
-
ICC ट्रॉफी: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब।






