‘रोहित शर्मा को बता दो’, ODI वर्ल्ड कप को लेकर रहाणे ने कर दी BCCI से ये बड़ी मांग

2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने BCCI से बड़ी मांग कर दी है.एक इंटरव्यू में रहाणे ने साफ कहा कि रोहित को अभी से बता देना चाहिए कि वो 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे. “मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को यह बताना ज़रूरी है कि वह 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे. बस पिछले कुछ सालों में उनके योगदान को देखिए. यह शानदार रहा है. वर्ल्ड कप में ऐसे खिलाड़ी के अनुभव की जरूरत होती है. इस पर कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए. आप इसे सीरीज-दर-सीरीज नहीं देख सकते क्योंकि वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारत ने पिछले साल ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. बतौर ओपनर और कप्तान उन्होंने टीम को आगे से लीड किया.आंकड़े भी रोहित के पक्ष में हैं. उन्होंने 288 वनडे की 280 पारियों में 48.95 की औसत से 11,895 रन बनाए हैं. इसमें 34 शतक शामिल हैं. सिर्फ 2025 की बात करें तो 14 मैचों में उन्होंने 50.00 की औसत और 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए.

रहाणे का तर्क

रहाणे का मानना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव सबसे बड़ी ताकत होता है. रोहित ने 2019 और 2023 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. ऐसे में 2027 में घर पर होने वाले वर्ल्ड कप में उनका होना टीम के लिए जरूरी है.रहाणे के इस बयान के बाद अब देखना होगा कि BCCI और टीम मैनेजमेंट इस पर क्या रुख अपनाता है.

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चाएं तेज हैं. लेकिन इन अटकलों के बीच BCCI ने साफ कर दिया है कि टीम मैनेजमेंट अभी भी दोनों दिग्गजों को अपने प्लान का सबसे अहम हिस्सा मानता है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस बारे में खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या रोहित और विराट 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में हैं या वो संन्यास ले सकते हैं, तो उन्होंने कहा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ही 2027 वर्ल्ड कप के लिए हमारी योजनाओं का अहम हिस्सा हैं. टीम के लिए उनका अनुभव बहुत कीमती होगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com