जमीन की पैमाइश करने गए, पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी-सरिए चलाए:दोनों को लहूलुहान हालत में पहुंचाया हॉस्पिटल, चाचा-ताऊ के परिवार में झगड़ा

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के बुरेखुर्द गांव में साझे की जमीन पर चाचा-ताऊ के परिवार के बीच कुल्हाड़ी, लाठी व सरिए चल गए। पिता-पुत्र को लहुलूहान हालत में अलवर जिला अस्पताल में भर्ती करया गया। जमीन की पैमाइश करते समय सीधे सिर पर कुल्हाडी व सरिए से वार किए गए।

पीड़ित सुरेश यादव ने बताया कि मंगलवार को परिवार के भगवान, जगदीश, रामचंद्र और भागचंद समेत करीब आधा दर्जन लोग जमीन के बंटवारे की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि वहां ले जाकर आरोपियों ने कुल्हाड़ी व सरिए से हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी व सरियों से ताबड़तोड़ वार

सुरेश के शोर मचाने पर उसके पिता लक्ष्मण बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी और लोहे की सरियों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे सुरेश और उसके पिता लक्ष्मण लहुलूहान हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल लेकर आया गया।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने राजगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों व आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com