दो दिन से लापता पुलिस आरक्षक का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, विभाग में हड़कंप – Vayam Bharat


धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस आरक्षक नकुल ध्रुव का शव उनके पैतृक गांव के घर में फांसी के फंदे से लटका मिला है. उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है.

इस खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, कॉन्स्टेबल का नाम नकुल ध्रुव है. जो कि धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ था. वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था. मूल रूप से वह ग्राम रावनगुड़ा का रहने वाला था. बाल कटाने की बात कहकर घर से निकला था।रविवार रात 6 बजे पत्नी ने कॉल किया, जिस पर नकुल ने कहा कि आप लोग खाना खा लो.

 सोमवार को उसने कॉल रिसीव नहीं किया। पत्नी ने पहले अपने मायके में संपर्क किया और जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने रावनगुड़ा ​​​​​​गांव में पता किया. तब जाकर पता चला की उनसे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. इधर जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.

फांसी लगाने का कारण अज्ञात: सीएसपी

इस मामले में सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने कहा नकुल राम ध्रुव नाम के आरक्षक थे।पुलिस लाइन में पदस्थ था. अभी कुछ दिनों से गैर हाजिर चल रहे थे.

फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। जिसकी जांच चल रही है।और कॉन्स्टेबल के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है.




Source link

close