तेज रफ्तार का कहर: जशपुर में डायवर्जन पर पलटी यात्री बस, हादसे में 10 लोग जख्मी, अस्पताल में इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस डायवर्जन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

डायवर्जन पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर ‘श्री जय बालाजी’ (बस क्रमांक CG 14 G 0170) कोरबा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कुनकुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टांगरपानी के पास पहुंची, वहां मौजूद एक डायवर्जन पर तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर ही पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना पुलिस तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मुस्तैदी दिखाते हुए बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

फिलहाल, कुनकुरी पुलिस ने मलबे को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच में जुट गई है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com