पिकअप ड्राइवर को बदमाशों ने पीटा:ओवरटेक कर रास्ता रोका, गाड़ी से बाहर निकालकर मुक्का ही मुक्का मारा, सिर फोड़ा, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 4 बदमाशों ने पिकअप वाहन ड्राइवर को बेदम पीट दिया। पहले ओवरटेक कर उसका रास्ता रोका, फिर गाड़ी से बाहर निकालकर उसे मुक्का ही मुक्का मारा है। ईंट से सिर पर वार किया। जिससे पिकअप चालक घायल है। पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर ली है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लालबाग आमागुड़ा निवासी गजेंद्र बघेल ने पुलिस को बताया कि वह एक दिन पहले अपनी पिकअप वाहन (CG-17-KH-1855) से धान कटाई के बाद नगरनार सामान छोड़ने जा रहा था। रात लगभग 9:30 बजे वह उसी मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रही एक बाइक ने ओवरटेक किया। बाइक पर चार युवक सवार थे।

पिकअप के सामने खड़ी की बाइक

गाड़ी के बेहद नजदीक से निकलते हुए कट मारकर आगे निकल गए। कुछ देर बाद हाटगुड़ा चौक के पास वही बाइक (क्रमांक CG-17-LB-9432) फिर दिखाई दी। बाइक सवार युवकों ने पिकअप के सामने बाइक खड़ी कर दी। इनमें सोनू, पुनीत राठौर, शिवा सोनी और राम सोनी ये चार युवक थे। ये चारों भी पथरागुड़ा के रहने वाले हैं।

गाड़ी से बाहर निकालकर बेदम मारा

इन्होंने गाड़ी से बाहर निकाला और फिर गाली-गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। मुक्का ही मुक्का मारा। साथ ही पास में पड़े ईंट से भी सिर पर मारा, जिससे गंभीर चोट आई है। वारदात के बाद सभी मौके से भाग गए। वहीं पुलिस ने अब युवक के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।