3 दिनों में द ओडिसी ने भारत में कमाए 70 करोड़! 2026 की इन 3 हॉलीवुड फिल्मों का किया गेम ओवर

सिनेमाघरों में द ओडिसी फिल्म को लेकर फैंस की जैसी रोचकता देखने को मिल रही है वैसा ही इस फिल्म को लेकर रिस्पॉन्स भी नजर आ रहा है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. अपने पहले वीकेंड में इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर के दिखाई है और कलेक्शन से चौंका दिया है. साथ ही इस फिल्म ने 3 दिन में ही साल 2026 में आई हॉलीवुड की 3 बड़ी फिल्मों को भी धूल चटा दी है. रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने 21.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर द ओडिसी ने 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं दूसरी तरफ दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 22 करोड़ रुपये का रहा था. तीसरे दिन इस फिल्म ने अपनी इस शानदार कमाई को जारी रखा और 21.90 करोड़ कमाकर दिखा दिए. इस लिहाज से फिल्म का 3 दिनों का नेट कलेक्शन 61.30 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 73.19 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म ने आते ही लगभग उतनी कमाई कर ली है जितनी प्रोजेक्ट हेल मैरी का भारत का लाइफटाइम कलेक्शन रहा है. लेकिन फिल्म जरा से अंतर से पीछे रह गई है. आइए जानते हैं कि 3 दिनों में द ओडिसी ने कौन सी 3 फिल्मों के भारत के लाइफटाइम कलेक्शन का खेल तमाम कर दिया है.











