इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, MCLR में कटौती, 31 अक्टूबर से नए लेंडिंग रेट्स लागू


प्राइवेट सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मार्जिनक कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया है। 5-10 आधार अंकों की कटौती की गई है। नए रेट्स 31 अक्टूबर 2026 से लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद एमसीएलआर 6.95% से लेकर 9.05% है, जो पहले 7.05% से लेकर 9.05% था। इससे पहले 30 सितंबर को दरों में बदलाव हुआ था।
बता दें एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक विभिन्न प्रकार के ऋणों के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। बैंक के इस फैसले का असर लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। ईएमआई में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बैंक ने 7 अक्टूबर को आरबीआई के फैसले के बाद रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट्स में बदलाव का ऐलान किया था, जो वर्तमान में 8.30% है।
टेन्योर वाइज एमसीएलआर जानें
ओवरनाइट एमसीएलआर दरें 7.05% से घटकर 6.95% तक पहुंच चुकी है। एक महीने के लिए एमसीएलआर 7.90% से घटकर 7.80% तक पहुंच चुका है। 3 महीने के दरें लिए घटकर 8.35% तक पहुंच चुकी हैं, जो पहले 8.40% थी। 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.70% से घटकर 8.65% तक पहुंच चुका है। 1 साल यानि 6 महीने से अधिक के टेन्योर के लिए एमसीएलआर दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, दरें अभी भी 9.05% पर बरकरार है।
एफडी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं
बैंक ने अक्टूबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 2.60% से लेकर 6.65% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 91 दिन या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 0.50 प्रतिशत ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। हालांकि 5 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर ही यह सुविधा मिलती है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।











