जयपुर में नौकरी पाने के लिए बेटी ने मां की हत्या करवाई, 7 लाख में दी सुपारी; 3 महीने रची साजिश

जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि एक मृतक महिला की अपनी ही बेटी ने सरकारी नौकरी और संपत्ति हासिल करने की लालच में मां की हत्या की साजिश रची. इसके लिए करीब तीन महीने तक योजना बनाई गई और 7 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई. मामले में पुलिस ने मृतका की बेटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है
डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को प्रताप नगर थाना क्षेत्र में दर्ज प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी आलोक सिंघल के निर्देशन में थाना प्रभारी पूरणमल यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की. प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन मृतका के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू की.











