सहयोग केंद्र में आज मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ के तहत मंगलवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान वे प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद
भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा शुरू किए गए सहयोग केंद्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। इसी कड़ी में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल निर्धारित समय पर प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
आवेदनों के निराकरण पर रहेगा फोकस
सहयोग केंद्र में प्राप्त शिकायतों, सुझावों और विभिन्न मांगों से जुड़े आवेदनों की समीक्षा की जाएगी। मंत्री जायसवाल संबंधित अधिकारियों और विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करेंगे।










