पन्ना में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बच्चों-महिलाओं समेत 31 घायल; अस्पताल में भर्ती

पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी मार्ग पर मैहर में मां शारदा के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक को बचाने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के समय ट्रॉली में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ​सूचना मिलते ही डायल 112 और बृजपुर व पहाड़ीखेरा पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिकअप व अन्य वाहनों से तत्काल जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया।

अस्पताल में आपात स्थिति को देखते हुए चार डॉक्टरों की विशेष टीम त्वरित इलाज में जुटी हुई है।
पीड़ित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ग्राम पधारा के निवासी हैं। घायलों में मुख्य रूप से संतोषी, अर्पित सिंह (14), सोनू सिंह (25), लालती सिंह (27), अयांश सिंह (7), अभिमान सिंह (22 – गंभीर), जगदीश शर्मा (40), महावीर (45) और गरिमा (10) शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव पधारा में हड़कंप मच गया। फिलहाल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com