दौसा में लालसोट बाईपास पुलिया पर ट्रैफिक डायवर्ट:12 घंटे बंद रहेगी बिजली, जानें अपना इलाका

दौसा में पिछले दिनों तेज अंधड़ के दौरान जमीदोज हुए 220 केवी बिजली लाइन टॉवर पर तार लगाने के चलते 33/11 केवी मंडी रोड सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी फीडर नंबर-03 की बिजली आपूर्ति शाम 7 बजे तक बंद रहेगी।

इस दौरान टावर लोकेशन नंबर 04 से 03 के बीच कंडक्टर स्ट्रिंगिंग का काम होने के दौरान ट्रैफिक कंट्रोल के लिए जयपुर-आगरा हाईवे से जुड़ी लालसोट बाईपास पुलिया पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

यहां बंद रहेगी बिजली

जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (एचटीएम) राजेश कुमार ने बताया कि 220 केवी लाइन पर आवश्यक कार्य किए जाने के कारण 11 जून को सैंथल पुलिया के पास, कट्टा कलेक्शन, सैंथल मोड़, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, विनायक नगर, प्रतीक विहार, राजपूत कॉलोनी, ट्रक यूनियन, रीको क्षेत्र, पन्नू पेट्रोल पंप, जयपुर बाईपास, निरंकारी कॉलोनी, लालसोट पुलिया सहित फीडर नंबर-03 से जुड़े समस्त क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जयपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की योजना पूर्व में बना लें। कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति फिर से सुचारु कर दी जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com