बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा , परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच नानपारा मार्ग पर झिंगहा घाट के पास शुक्रवार सुबह एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी.इस हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

मृतकों की पहचान रामगांव थाना क्षेत्र के राजापुर माफी गांव निवासी मस्तराम (17) और उसके मामा के लड़के रोहित के रूप में हुई है.घायल छात्र का नाम जयहिंद है। तीनों शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बाइक से नगर के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे.

जब वे झिंगहा घाट के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे, तभी रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.सूचना मिलने पर रामगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मस्तराम और रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी.घायल जयहिंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतक मस्तराम के पिता आशाराम ने बताया कि बस की टक्कर से उनके बेटे और उनके साले के बेटे की जान चली गई है.मृतका मस्तराम के पिता आशाराम व रोहित के पिता के पास पांच व छह बीघा खेत है। दोनों लोग खेती करते हैं.

रामगांव थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हुई है.शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com