‘G फॉर गन्ना’ से जयंत का किसान कनेक्ट, अखिलेश पर दाम बढ़ाने को लेकर साधा निशाना

देश के केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कहा कि विरोधी लगातार आरएलडी का नाम ले रहे हैं, इससे साफ है कि पार्टी सही दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने पीडीए पर तंज कसते हुए कहा कि इसकी परिभाषा रोज बदल रही है, लेकिन एनडीए का एन कभी नहीं बदलेगा.
गुरुवार को रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) के गोचर कृषि इंटर कॉलेज के मैदान में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा आयोजित स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करते हुए जयंत चौधरी ने किसानों के हित में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि किसानों की बात दबे-छिपे नहीं, खुलकर होनी चाहिए. अगर हिम्मत है तो अखिलेश यादव खुलकर गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग करें. उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल के मुद्दे की आड़ में सपा किसान, किसानी और चौधरी अजित सिंह की विरासत का अपमान कर रही हैजयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं और किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि किसान लॉबी को मजबूत किया जाए, ताकि उनकी आवाज नीति-निर्माण तक पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को किसान की नहीं, रसगुल्लों की चिंता है. युवाओं के लिए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खुलने चाहिए.
नशा की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ जताई चिंता
नशामुक्ति को लेकर उन्होंने नई मुहिम शुरू करने की बात कही. एक फौजी से मिली सीख का जिक्र करते हुए उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा जिन बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते थे, उनमें नशा सबसे ऊपर था. वह जानते थे कि नशा सिर्फ शरीर का नहीं, पूरे समाज का नाश करता है. आज युवाओं में नशे का बढ़ता प्रचलन चिंताजनक है. हमें युवाओं को इससे दूर रखना है. केंद्र सरकार नए प्रयासों से काम कर रही है, लेकिन यह बुराई जनभागीदारी के बिना खत्म नहीं होगी. अगर कोई नशे की समस्या से जूझता दिखे तो मदद करें. टोल-फ्री नंबर 14446 पर कॉल करें और नशामुक्त समाज बनाने में योगदान देंसंबोधन के शुरुआत में जयंत चौधरी ने नेपाल में हालिया त्रासदी पर संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश नेपाल के साथ खड़ा है. इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की. अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी संस्था में बिल क्लिंटन के बाद अब उनके नाम का शिलापट्ट लगाया जाएगा. इसका निर्माण सांसद खेल निधि से कराया जाएगा. जयंत चौधरी ने कहा कि चाहे पूरे वर्ष की निधि खर्च करनी पड़े, यह कार्य भव्यता, गुणवत्ता और सम्मान के साथ पूरा होगा. इस दौरान अपने हल्के-फुल्के अंदाज में भाषण का समापन करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि एबीसीडी के बाद अब जी फॉर गन्ना आता है. इस पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियां बजाईं…











