सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर खंभे से टकराया, चालक की दबकर हुई मौत 

सीधी: जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. ग्राम पंचायत सोनवर्षा के चमारी सोनवर्षा में डॉड़ी के समीप एक ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया. इस घटना में चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई. जहां खड़बड़ा निवासी चंद्रमणि पटेल (40 वर्ष), पिता बंशबहादुर पटेल, दिन भर काम करने के बाद ट्रैक्टर और धान दरने वाली मशीन लेकर अपने घर लौट रहे थे. डॉड़ी के समीप पहुंचते ही यह हादसा हो गया.

स्थानीय व्यक्ति और प्रत्यक्षदर्शी तारा भाई पटेल ने बताया कि अंधा मोड़ होने और ट्रैक्टर की तेज गति के कारण चालक वाहन को मोड़ नहीं पाया. ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकराया और बेकाबू होकर पलट गया. मशीन के नीचे दबने से चंद्रमणि पटेल की मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद, पीछे से आ रहे खड़ाबड़ा निवासी पवन विश्वकर्मा ने स्थानीय लोगों की मदद से मशीन को उठाया और पुलिस को सूचना दी.

अमिलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर उसे सुरक्षित रखवा दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है. अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों को शांत कराया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा जा रहा है. मृतक के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com