आलू के फसल की सिंचाई करने खेत गए चाचा-भतीजे की मौत, करंट ने लिया चपेट में

रायगढ़। रायगढ़ जिले में करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों आलू के फसल की सिंचाई करने खेत गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़पारा में रहने वाला निर्मल नागवंशी (25) अपने भतीजे शिवा नागवंशी (12) के साथ सोमवार को अपने खेत में आलू की फसल में पानी डालने गया था। खेत में पानी के लिए मोटर पंप चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन किया गया था।

इस दौरान बिजली का बोर्ड जमीन पर गिर गया। निर्मल उसे उठाने के लिए गया, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। चाचा को करंट में चिपका देख भतीजा शिवा उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने मामले की सूचना लैलूंगा थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में पाया कि करंट से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com