लखना गांव में अनोखा जनसंपर्क अभियान, मजदूरों के साथ 3 घंटे काम कर सुनी समस्याएं, साथ बैठकर किया भोजन

अभनपुर। कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के 9वें दिन रविवार को अभनपुर के लखना ग्राम में कांग्रेस नेताओं ने अनोखे अंदाज में जनसंपर्क अभियान चलाकर सबका ध्यान खींच लिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Sachin Rao के नेतृत्व में 40 नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनरेगा कार्यस्थल पहुंचे, जहां उन्होंने मजदूरों के साथ करीब तीन घंटे तक श्रमदान किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा मजदूरों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानी। श्रमिकों ने रोजगार, मजदूरी भुगतान और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का सबसे खास पल तब रहा जब नेताओं ने मजदूरों के साथ सामूहिक भोजन किया और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों — अंगाकर रोटी, खपुरी रोटी, चीला-भाजी और चटनी का स्वाद लिया। इस आयोजन के जरिए कांग्रेस ने जनता के बीच सीधा संवाद और जमीनी जुड़ाव का संदेश देने की कोशिश की।

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का यह प्रशिक्षण शिविर 29 जून को समाप्त होगा। अंतिम दिन पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष Pawan Khera शामिल होंगे। इससे पहले 8वें दिन पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने जिला अध्यक्षों को संगठन संचालन और राजनीतिक रणनीति की बारीकियां सिखाईं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com