उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड एग्जाम संपन्न, 6000 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, पांच केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

गाजीपुर: यूपी बोर्ड की परीक्षा जो 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चला जिसमें 140000 छात्र-छात्रा का परीक्षा में शामिल होने की बात कही गई थी और उनकी परीक्षा सकुशल संपन्न करने के लिए मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था किया गया था ताकि नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराया जा सके.

बावजूद इसके कई विद्यालयों में मुन्ना भाई के पकड़े जाने का मामला सामने आया हालांकि इसके लिए परीक्षा से पूर्व ही जिला विद्यालय निरीक्षक के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन कर इसकी जानकारी दी गई और जब इसकी जांच कराई गई तो कई विद्यालयों में मुन्ना भाई के साथ ही कई लड़कियां भी पकड़ी गई थी. हालांकि इसका सकारात्मक परिणाम यह निकला की जहां दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए करीब एक दर्जन मुन्ना भाइयों को पकड़ा गया था. वहीं पकड़े जाने के खौफ के चलते करीब 6000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया.

बता दें इसके पीछे जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि जब बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्तियां शुरू किया जाने लगा तब बहुत से ऐसे परीक्षार्थी भी थे जो दूसरे की परीक्षा दे रहे थे और सख्तियों को देखते हुए वह टूट गए और परीक्षा छोड़ दिए. वहीं अब परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों के मूल्यांकन का भी दौर जल्द ही शुरू होने वाला है.

गाजीपुर के पांच केदो पर कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बहुत सारे परीक्षार्थी जो अपने कॉपी में शायरी या फिर पैसे डाल देते हैं ऐसे कॉफी मूल्यांकन के समय आने पर उसपर अपनी निगाह रखी जाएगी.

close