शिव शक्ति स्टील प्लांट पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में उद्योगों की लापरवाही कई बार सामने आती है। वहीं इस बार शिव शक्ति स्टील प्लांट के खिलाफ सरपंच समेत ग्रामीणों ने पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पर्यावरण विभाग में शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।

जिले के ग्राम पंचायत नवागांव और आश्रित ग्राम चुनचुना के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित शिव शक्ति स्टील प्लांट के खिलाफ गंभीर पर्यावरणीय लापरवाही का आरोप लगाया है।

ग्राम पंचायत की सरपंच समेत ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि उद्योग से लगातार घना काला धुआं निकल रहा है। जिससे पूरे गांव की हवा प्रदूषित हो चुकी है।

ग्रामीणों का दावा है कि धुएं से निकलने वाली कालिख आसपास के पेड़-पौधों पर जम रही है, फसलें प्रभावित हो रही है और जमीन की उर्वरक क्षमता भी कम होती जा रही है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि रात के समय प्रदूषण और अधिक बढ़ जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन रात में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण बंद कर देता है।

बिमारियों की चपेट में आ रहे लोग जिससे बिना रोक-टोक जहरीला धुआं वातावरण में छोड़ा जाता है। इससे गांव के लोग सांस, त्वचा और आंखों से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब प्लांट के खिलाफ शिकायत की गई हो। इससे पहले भी स्थानीय स्तर पर कई बार विरोध और शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने अपनी यह मांग रखी ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में मांग रखी है कि पर्यावरण व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम निरीक्षण कराया जाए और वास्तविक प्रदूषण स्तर मापा जाए।

रात में आकस्मिक जांच किया जाए, ताकि पता चले कि प्रदूषण नियंत्रण उपकरण बंद तो नहीं किए गए हैं। प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना, प्रभावी ETP और ESP की स्थापना की जाए व प्रभावित लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच और मुआवजे की मांग की गई है।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी साथ ही ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्राम पंचायत, स्थानीय युवा और ग्रामीण मिलकर प्लांट के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन और धरना देंगे।

उन्होंने कहा है कि ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करे और कार्रवाई रिपोर्ट नवागांव ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराए।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com