21 साल बाद विरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया फरार राजेश सोनकर

21 साल में किसी भी आदमी का हुलिया इतना बदल जाता है कि उसकी पहचान करना इतना आसान नहीं होता। वसई की क्राइम ब्रांच की टीम के लिए भी यह बहुत मुश्किल काम था। उन्हें पुराने मर्डर केस में राजेश सोनकर नाम के आरोपी के बारे में कुछ जानकारी मिली।

वह यूपी के प्रयागराज के तालुका पुरामुप्ती कोसंबी के एक गांव में रह रहा है। वसई से एक टीम उस गांव पहुंची। सीनियर इंस्पेक्टर अविनाश कुराडे ने बताया कि जब हमारी टीम उस मोहल्ले तक पहुंची, तो वहां हमें 3 राजेश सोनकर के बारे में जानकारी मिली।

इनमें से असली कातिल को कैसे पहचाना जाए, वसई क्राइम ब्रांच को यह जानकारी थी कि जिस राजेश सोनकर की उन्हें तलाश है, उसकी पत्नी मुस्लिम है। उसी में मुस्लिम पत्नी वाले राजेश सोनकर के बारे में फिर पता किया गया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com