Vyapam Exam Rules: रविवार को प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा, परीक्षार्थियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

Vyapam Exam Rules।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 3 अगस्त को प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। यह परीक्षा प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी ।परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरु होगी और दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक चलेगी। अभ्यर्थी को परीक्षा लिखने के लिए 2 घंटे 15 मिनट का वक्त मिलेगा।
ध्यान रहे कि 10 बजकर 30 मिनट के बाद एग्जाम रुम के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। इस भर्ती के माध्यम से 430 पदों को भरा जाएगा।
परीक्षा दिवस को परीक्षार्थी व्यापम द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा से लगभग 02 घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके।
प्रवेश से पूर्व मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की पूरी जांच की जाएगी।
फर्जी परीक्षार्थियों और पहचान संबंधी अनियमितताओं को रोकने के लिए निरीक्षकों द्वारा एक पहचान पत्र के सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी।
ये वस्तुएं प्रतिबंधित (Vyapam Exam Rules)
परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे बाली, झुमका, मोबाइल), बेल्ट, जूता, मोजा, हाथ में घड़ी, धागे, किसी भी प्रकार का संचार साधन, स्कॉर्फ, टोपी, चश्मा तथा अन्य कोई भी अनुचित वस्तु पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
परीक्षार्थियों को हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट, हल्के कपड़े एवं पैरों में चप्पल पहन कर आना होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और वर्तमान के दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
परीक्षार्थियों को मूल पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड लाना होगा।फ्रिस्किंग के बाद ही आवेदक को परीक्षा सेंटर में जाने की अनुमति मिलेगी।
परीक्षा दिवस परीक्षार्थियों को अपने साथ अपना मूल पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट की मूल कॉपी ,आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस या पेन कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा।











