‘जंग का असर आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए’, कैबिनेट की बैठक में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध से हालात दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे हैं। वैश्विक ऊर्जा का संकट गहराता जा रहा है। तेल और गैस की आर्पूर्ति पर असर पड़ने से दुनिया के अधिकांश देशों में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच नई दिल्ली में आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया कि खाड़ी के देशों में चल रहे इस जंग का आम जनता पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रालय और विभाग मिलकर काम करें।

close