सेंसर बोर्ड के 18 कट्स के बाद रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है कि फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेलर को पहले ही शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

सेंसर बोर्ड ने लगाए 18 कट्स

रिलीज से पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। हालांकि, बोर्ड ने फिल्म में कुल 18 बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। इन बदलावों के तहत जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी के कुछ बिकिनी सीन्स हटाए गए हैं। इसके अलावा डबल मीनिंग डायलॉग्स, आपत्तिजनक इशारों वाले दृश्य और कुछ ऐसे संवाद भी हटाए गए हैं जो किसी की भावनाओं को आहत कर सकते थे।

2 घंटे 44 मिनट की होगी फिल्म

‘वेलकम टू द जंगल’ का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकेंड रखा गया है। कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म अपनी लंबी स्टारकास्ट और बड़े पैमाने पर तैयार किए गए सेटअप के कारण पहले से ही चर्चा में बनी हुई है।

दमदार स्टारकास्ट बनेगी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, जॉनी लीवर, राहुल देव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। माना जा रहा है कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से यह एक हो सकती है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com