लाडली बहनों को कब मिलेंगे 3000 रुपए मुख्यमंत्री ने कर दी घोषणा! जीतू पटवारी को दिया करारा जवाब

इंदौर: लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार सरकार को घेर रहे थे। अब CM मोहन यादव ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही साथ जीतू पटवारी को नसीहत दी है। सीएम मोहन ने इंदौर में पत्रकार वार्ता में कहा कि लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाएंगे, जो हमने संकल्प पत्र में वादा किया उसे निभाएंगे।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि 3 हजार तक बढ़ाएंगे। राखी पर महिलाओं को 250 रूपए मिलेंगे। 2026 में भी राशि बढ़ाई जाएगी, 2027 में भी बढ़ाई जाएगी। फिर 2028 में चुनाव होंगे फिर राशि बढ़ाई जाएगी। हम हमारे संकल्प पत्र की घोषणा को लेकर बाध्य हैं।

सीएम मोहन ने जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वे सरला मिश्रा कांड भूल गए ? तुम्हारे टाइम में बहनों के साथ क्या व्यवहार हुआ था? बहनों के टुकड़े टुकड़े करके जलाया था। उन्होंने जीतू पटवारी को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी भाषा का सही चयन करना चाहिए, राजनीति करनी है तो मर्यादा में करिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दीपावली से लाडली बहनों को 1500 रुपए देंगे और 2028 में चुनाव के पहले हम 3000 लाडली बहनों को देंगे यह हमारा वादा है और उसे वादे को हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही डकैत हो या डकैत का बाप हो हम सबसे निपटना जानते हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com