कब मनाई जाएगी भारत में ईद और कब दिखेगा भारत में चाँद

ईद-उल-फितर मुस्लिम धर्म के लोगों का पावन और महत्वपूर्ण त्योहार होता है. इसी त्योहार को ईद या मीठी ईद भी कहा जाता है. रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिन चांद को देखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन सुबह विशेष नमाज अता की जाती है. अल्लाह के प्रति आभार जताया जाता है. लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं व ईद की बधाई देते हैं.
इस्लामी चंद्र कैलंडर के हिसाब से ईद मनाई जाती है. हिजरी कैलंडर के दसवें महीने के पहले दिन शव्वाल के चांद को देखकर ईद की तारीख घोषित की जाती है. सबसे पहले सऊदी अरब में चांद के दिखने के बाद ही ईद मनाने की तारीख घोषित होती है. इसके बाद ही भारत में ये तय होता है कि ईद किस तारीख को मनाई जाएगी. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि भारत में 20 या 21 मार्च ईद का त्योहार कब मनाया जाएगा?
अरब देशों में कल मनाई जाएगी ईद
भारत में अगर आज चांद नजर आता है, तो ईद का जश्न अगले दिन मनाया जा सकता है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि भारत में 20 मार्च यानी कल के दिन चांद नजर आएगा. हालांकि ये कोई तय नहीं है, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात ने घोषणा की है कि शव्वाल का चांद न दिखने की वजह से ईद-उल-फितर का त्योहार 20 मार्च (शुक्रवार) को मनाया जाएगा. ऐसे में खाड़ी देश कल मीठी ईद मनाएंगे.
भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद?
भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ही ईद होती है. दोनों देशों में चांद अलग-अलग समय पर दिखाई देता है. ऐसे में खाड़ी देशों में ईद की तारीख के ऐलान के बाद भारत में 20 मार्च को चांद देखने के बाद 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. ईद के दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. सेवइयां बनाई जाती है. बच्चों को ईदी दी जाती है. जरूरतमंद लोगों को जकात यानी दान दिया जाता है.











