कौन हैं नील कत्याल, जिनकी दलीलों के सामने फुस्स हो गया ट्रंप का ‘टैरिफ बम’

भारतीय मूल के अमेरिकी वकील नील कत्याल के दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया, जिसमें ट्रंप को हार मिली है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कत्याल ने कहा, “अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हमारे कानूनी मामले में हमारी हर मांग पूरी कर दी.”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. ट्रंप की इस करारी हार के बाद भारतीय मूल के अमेरिकी वकील नील कत्याल दुनियाभर में चर्चा में आ गए हैं. कोर्ट में नील की दलीलों के आगे ट्रंप की मनमानी नहीं चली. बल्कि खुद सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि ट्रंप के टैरिफ दोषपूर्ण हैं. जिसके बाद कोर्ट ने उसे रद्द कर दिया है.
दरअसल, भारतीय मूल के अमेरिकी वकील नील कत्याल के दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया, जिसमें ट्रंप को हार मिली है. वहीं, नील कत्याल ने जीत हासिल की है. इस ऐतिहासिक जीत के कारण कत्याल चर्चित चेहरे के रूप में उभरे हैं. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद भारतीय मूल के अमिरेकी वकील नील कत्याल ने कहा, “आज, संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने कानून के शासन और पूरे अमेरिका के लिए अपना पक्ष रखा. इसका संदेश सीधा था- राष्ट्रपति शक्तिशाली होते हैं, लेकिन हमारा संविधान उससे भी अधिक शक्तिशाली है. अमेरिका में, केवल कांग्रेस ही अमेरिकी जनता पर कर लगा सकती है.











