बहराइच के सुजौली में भीषण हादसे में युवक की हुई मौत, दूसरा घायल

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र में आमने-सामने बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई. भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है. मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है.
बहराइच जिले के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के ठाकुरपुरवा गांव में एक भीषण बाइक हादसा हो गया. बाइक अनियंत्रित होने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
थाना सुजौली की पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है. पुलिस के अनुसार, अभी तक दोनों बाइक सवार युवकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किस कारण हुआ.
थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घायल युवक का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है. पुलिस दोनों युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके. घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई, मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.











