सीधी : तेज़ रफ्तार बनी जानलेवा, बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर घायल

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
सीधी : जिले के सीधी–सिंगरौली NH-39 पर कुचवाही के पास एक बार फिर तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला.जहां तेज़ रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर लगते ही बाइक चालक युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक सड़क पर जा गिरा.हादसे में युवक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है.घटना आज शुक्रवार के दिन करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है.










