छत्तीसगढ़ में इंजीनियरों का बड़ा तबादला, रायपुर-बिलासपुर समेत कई निकायों में बदली जिम्मेदारियां

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई कार्यपालन और सहायक अभियंताओं के तबादला आदेश जारी किए हैं। राज्य के विभिन्न नगर निगमों और निकायों में इंजीनियरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह को नगर निगम रायपुर से नगर निगम बिलासपुर भेजा गया है। वहीं दिनेश नेताम को कवर्धा से स्थानांतरित कर संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है।
सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव को कोण्डागांव से बिलासपुर भेजा गया है, जबकि ललित कुमार त्रिवेदी को बिलासपुर में प्रभारी कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी दी गई है।
दुर्ग संभाग में भी कई बदलाव किए गए हैं। सी.बी. परगनिहा को दुर्ग से धमतरी, हेमन्त कुमार साहू को भिलाई-चरौदा से नगर निगम दुर्ग और चन्द्रशेखर सारथी को रायगढ़ से नगर पालिका चांपा भेजा गया है। वहीं नवा रायपुर में पदस्थ गगन वासन अब नगर निगम जगदलपुर में सहायक अभियंता के रूप में सेवाएं देंगे।
इसके अलावा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे को संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग कार्यालय के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
The post छत्तीसगढ़ में इंजीनियरों का बड़ा तबादला, रायपुर-बिलासपुर समेत कई निकायों में बदली जिम्मेदारियां appeared first on Nation Update.











