रायपुर के जब्बार नाला के पास चलती सिटी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

रायपुर। राजधानी में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। बलौदाबाजार से रायपुर आ रही नगर निगम की सिटी बस में जब्बार नाला के पास अचानक आग लग गई। बस से धुआं निकलता देख सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

पंडरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शाम करीब सात बजे हुई इस घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
The post रायपुर के जब्बार नाला के पास चलती सिटी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री appeared first on Nation Update.











