बाघ की खाल के साथ 3 संदिग्ध हिरासत में: सूरजपुर में WCCB की रेड, वन्यजीव तस्करी के रैकेट तक पहुंचने की कोशिश

सूरजपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की टीम ने देर रात धारसेड़ी गांव में छापेमारी की। जबलपुर से पहुंची टीम ने कार्रवाई के दौरान बाघ की खाल बरामद कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, WCCB की टीम को वन्यजीव तस्करी से जुड़े इनपुट मिले थे। इसके आधार पर सूरजपुर वनमंडल के धारसेड़ी गांव में दबिश दी गई, जहां से बाघ की खाल जब्त की गई। अधिकारियों का मानना है कि मामला किसी बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद बाघ की खाल कहां से लाई गई और इसे किसे बेचने की तैयारी थी। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कई और खुलासे होने की संभावना है।

गौरतलब है कि सूरजपुर और आसपास के इलाकों में पहले भी वन्यजीवों की खाल और अन्य प्रतिबंधित वन्यजीव अंगों की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल WCCB की टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com