तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे… बादशाह-ईशा के तलाक की खबरों के बीच सास ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

रैपर-सिंगर बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. कुछ महीने पहले ही उनकी दूसरी शादी की तस्वीर सामने आई थी. गुपचुप तरह से उन्होंने ईशा रिखी से शादी की थी, पर अब दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं. जिसे पहले ही ईशा के इंस्टाग्राम पोस्ट से हवा मिल गई थी, अब बादशाह की सास ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. न शादी और न ही तलाक की खबरों पर अबतक बादशाह की तरफ से रिएक्शन सामने आया है. पर ईशा रिखी ने बीते दिनों अपने पोस्ट में बताया था कि उन्होंने डर के आगे हिम्मत को चुना है और बहुत मुश्किलों के बाद ही यह बात बोल पाई हैं. अब ईशा की मम्मी ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ”तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे.”
सास ने ही शादी का दिया था अपडेट
दरअसल जब बादशाह और ईशा रिखी की शादी हुई थी, तो इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी. बादशाह की सास ने ही इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की थी. जिसमें लिखा था- खुश रहो. साथ ही शादी से पहले और बाद की अनसीन तस्वीरें दिखाई थी. जिसके बाद कंफर्म हो गया था कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. लेकिन अब उन्होंने बिना कुछ सीधे तौर पर कहे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया है. साथ ही तलाक की खबरों को हवा दे दी है.
ईशा ने क्या लिखा था?
”कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई दिखाई देने वाले निशान नहीं होते. काफी समय तक मैं डर की वजह से चुप रही. मुझे लगता था कि मेरे पति के पास बहुत इन्फ्लुएंस, पावर और रिसोर्स हैं.मैंने खुद को यह समझा लिया था कि चुप रहना ही सबसे सेफ ऑप्शन है. मेरी चुप्पी कभी मेरी सहमति नहीं थी. वह तो बस खुद को बचाए रखने का एक तरीका था. आज मैं डर के ऊपर हिम्मत को चुन रही हूं. हो सकता है कि मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न हूं, लेकिन अब मैं यह नाटक करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था.”











