राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 40 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों के जेल से बाहर आने पर लगा विराम

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ बुधवार सुबह अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने भर से अब आरोपियों के डिफॉल्ट बेल पाने की संभावना खत्म हो गई है. चढ़ावा चोरी मामले में पिछले करीब तीन महीने से जेल में बंद तीन और आरोपितों के जेल से बाहर आने पर विराम लग गया था.
स्पेशल कोर्ट ने अनुकल्प मिश्र, करुणेश पांडेय और लवकुश मिश्र की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने सोमवार को अविनाश शुक्ल, रमाशंकर मिश्र और मनीष यादव की भी जमानत अर्जी निरस्त कर दी थी. इसके बाद शेष बचे दो अन्य आरोपितों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाषचंद्र श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज को इसी कोर्ट में होनी है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.











