बिहार: 27 मई को हुई दरोगा की परीक्षा को किया गया रद्द, छात्र कर रहे थे आंदोलन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 27 मई 2026 को आयोजित दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है. परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के गंभीर आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों के जारी आंदोलन के बीच यह फैसला आया है. BPSSC ने दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की थी. अब जल्द ही परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की जाएगी.











