बीजेपी ने नए प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा का जिम्मा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी लिस्ट में कुल 36 प्रदेशों/केंद्र शासित क्षेत्रों के लिए नियुक्तियों का ऐलान किया गया है. नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. हरीश द्विवेदी को बिहार, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश और स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ ही हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close