दिल्ली में जम्मू-कश्मीर का गैंगस्टर गुग्गा गिरफ्तार, जुवेनाइल जेल से 2 पाकिस्तानी कैदियों संग हुआ था फरार

जम्मू-कश्मीर के कुख्यात गैंगस्टर करणजीत गुग्गा को सात महीने की तलाश के बाद नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने ऑपरेशन चलाकर उसे दबोचा. करणजीत गुग्गा इसी साल फरवरी में आरएस पुरा जुवेनाइल जेल से दो पाकिस्तानी कैदियों के साथ फरार हो गया था. इसके बाद गुग्गा करीब सात महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा.

जानकारी के मुताबिक, करणजीत गुग्गा 16 फरवरी को आरएस पुरा की जुवेनाइल जेल से दो पाकिस्तानी कैदियों के साथ फरार हुआ था. फरारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीनों की तलाश में कई राज्यों में अभियान चलाया. उसके साथ फरार हुए दोनों पाकिस्तानी कैदियों को बाद में हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया था. अब पुलिस ने दिल्ली में छुपे गुग्गा को भी दबोच लिया है.

24 घंटे के अंदर दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी

जम्मू के आरएस पुरा की जुवेनाइल जेल से भागते समय करणजीत गुग्गा ने सुरक्षाकर्मियों को गोली भी मारी थी. इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस में हड़कंप मच गया. पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्पेशल टीमें गठित की, और 24 घंटे के अंदर STF हरियाणा ने दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया था.

दोनों गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादियों का नाम मोहम्मद सना-उल्ला और अहसान अनवर है. पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक 2019 और दूसरा 2021 से जुविनाइल जेल आर एस पूरा में थे. STF हरियाणा ने गिरफ्तार करने के बाद दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया. वहीं, पूछताछ और जांच में पता चला कि जेल से भागने की सारी प्लानिंग गैंगस्टर करमजीत उर्फ गुग्गा ने की थी.

फरारी के दौरान दिल्ली में छिपा था गुग्गा

दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पूरे घटना का मास्टरमाइंड कराजीत ​​गुग्गा था. गुग्गा इन्हें यूपी बॉर्डर के रास्ते नेपाल और फिर बाहर भेजने की तैयारी में था. पुलिस ने इनपुट के आधार पर तलाशी अभियान को व्यापक किया, इस बीच करमजीत गुग्गा के दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली. पुलिस ने बिना समय गंवाए घेराबंदी कर गुग्गा को दबोच लिया.

अब जम्मू कश्मीर पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर बाकी की तहकीकात करेगी. अभी शुरुआती जांच में इतना ही पता लग पाया है कि करमजीत उर्फ गुग्गा ने सारी प्लानिंग की और वो दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों को यूपी के रस्ते नेपाल से बाहर भेजने की तैयारी में था.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close