औरंगाबाद में आधी रात हड़कंप! बंद घर में चोरी करते 5 चोर रंगेहाथ दबोचे गए

औरंगाबाद : ग्रामीणों ने सिमरा थानाक्षेत्र के चोरहा गांव निवासी शैलेंद्र साव के घर में चोरी करते पांच चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना 25 जनवरी की देर रात्रि की है. पकड़े गए चोरों की पहचान रोहतास जिला के अंकोढीगोला निवासी अरूण रजवार, अमझोर थाना क्षेत्र के रकियान गांव के चंदन नट और उसका भाई प्रकाश नट तथा उसी गांव के नंदू राठौर और नवादा जिलातंगर्त हसुआ नवादा गांव निवासी पवन राठौर के रूप में हुई है.

मामले में उस गांव निवासी रंजन साव ने एफआईआर दर्ज कराई है. उसने पुलिस से बताया है कि गृह स्वामी उसके चाचा हैं. उनका मकान विगत्त एक महीने से बंद था जिसका फायदा उठाकर चोर घर में घुसकर चोरी कर रहे थे. बंद घर के अंदर से आ रही आवाजों को सुन रंजन ने ग्रामीणों को इकट्ठा किया और और उनके सहयोग से सभी चोरो को पकड़ लिया.

चोरों के पास से एक बाईक, सटर काटने का औजार, पेंचकस, नुकीला रड समेत चोरी के दौरान उपयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि चोरों से पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com