Pathum Nissanka Record: पाथुम निसंका ने KKR के खिलाफ तूफानी अर्धशतक ठोका, 13 साल बाद हुआ ऐसा कमाल

Pathum Nissanka Record: पाथुम निसंका ने KKR के खिलाफ तूफानी अर्धशतक ठोका, 13 साल बाद हुआ ऐसा कमाल

Pathum Nissanka IPL 2026: एक ओर जहां दिल्ली के बल्लेबाज केकेआर की स्पिन के आगे सरेंडर करते नजर आए वहीं दूसरी ओर इस टीम के ओपनर पाथुम निसंका ने कमाल बैटिंग कर फैंस का दिल जीत लिया. दिल्ली के इस ओपनर ने केकेआर के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों मे अर्धशतक जड़ा. पाथुम निसंका हालांकि अर्धशतक लगाते ही आउट हो गए लेकिन इस खिलाड़ी ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया जो आईपीएल में 13 साल बाद देखने को मिला. आइए आपको बताते हैं क्या है वो कमाल.

पाथुम निसंका ने किया ये कमाल

पाथुम निसंका ने जैसे ही केकेआर के खिलाफ अर्धशतक ठोका इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल के एक सीजन में दो फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए. श्रीलंका के किसी बल्लेबाज ने 13 साल बाद ये कमाल किया है. निसंका से पहले साल 2013 में महेला जयवर्धने ने 2 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे. बता दें जयवर्धने भी उस वक्त दिल्ली के लिए ही खेलते थे और आज वो मुंबई इंडियंस के कोच हैं. बता दें पाथुम निसंका ने केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाने से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी. इस बल्लेबाज ने 62 रनों की पारी खेली थी.

आईपीएल 2026 में निसंका का प्रदर्शन

बता दें आईपीएल 2026 में पाथुम निसंका का प्रदर्शन औसत ही रहा है. ये खिलाड़ी 10 मैचों में 278 रन बना पाया है. उनका बैटिंग एवरेज 27.8 रहा है. एक ओपनर के लिए ये आंकड़ा कमजोर है. हालांकि निसंका का स्ट्राइक रेट तकरीबन 160 रहा है. बता दें पाथुम निसंका पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था.

दिल्ली का टॉप ऑर्डर फेल

दिल्ली-केकेआर के मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल साबित हुआ. निसंका के अलावा केएल राहुल 23 ही रन बना पाए. इसके बाद नीतीश राणा ने 8, समीर रज्वी ने 3, ट्रिस्ट स्टब्स ने 2 ही रन बनाए. दिल्ली के बल्लेबाज केकेार के स्पिनर अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के सामने पूरी तरह फंसे हुए नजर आए. बता दें दिल्ली की टीम पहले ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है और केकेआर के खिलाफ हार उसका इस सीजन से पैकअप कर देगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com