मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने की भेंट

रायपुर, 8 मई 2026। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमेन तोमन साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता की सेवा के साथ ही आपदा के समय रेडक्रॉस संस्था की भूमिका सराहनीय है।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन रुपेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष संजय पटेल, राज्य प्रबंध समिति सदस्य प्रदीप साहू एवं संरक्षक सदस्य दिनेश तापड़िया उपस्थित थे।

The post मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने की भेंट appeared first on Nation Update.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com