5 टिप्स जिससे फिटनेस कोच ने 25 किलो वजन किया कम और 17 साल तक किया मैनेज

बढ़ा हुए वजन से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानियां भी हो सकती है। इसलिए समय रहते बढ़े हुए वेट को कम करना बहुत जरूरी है। वैसे तो वजन कम करना एक मुश्किल काम है, लेकिन उससे भी ज्यादा मुश्किल कम किए वजन को मैनेज करना है। ऐसे में फिटनेस कोच राज गणपत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि साल 2008 में उन्होंने लगभग 25 किलो वजन कम किया था और पिछले 17 सालों से उन्होंने अपने इस वजन को बनाए रखा है। यहां जानिए उनके द्वारा शेयर की गई 5 टिप्स-

1) स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

एक्सपर्ट कहते हैं कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग उनके लिए गेम चेंजर साबित हुई। हालांकि, उन्होंने अपना अधिकतर वजन कार्डियो एक्सरसाइज और सीमित खान-पान से किया। वह कहते हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज करना और कम खाना वजन कम करने में मददगार साबित हुआ। राज कहते हैं कि ऐसा करने से उनका वजन कम तो हुआ था लेकिन वह काफी कमजोर हो गए थे। लेकिन जब उन्होंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी इसमें शामिल किया, तो उनकी मांसपेशियां बनने लगीं, उनका बेसल मेटाबॉलिक रेट बढ़ गया। ऐसा करने पर वह पौष्टिक खाना खाने लगे जिसमें ज्यादा प्रोटीन और ज्यादा सब्जियां होती थीं।

2) पैदल चलना

फिटनेस कोच ने बताया कि वह हर दिन पैदल चलना सुनिश्चित करते हैं। एक्सपर्ट रोज़ाना 10,000 कदम चलता थे। हालांकि, कभी स्टेप काउंट ज्यादा होता था तो कभी कम होता था। राज कहते हैं कि एक साल तक रोजाना 10,000 से 15,000 कदम चलकर वह लगभग 40 लाख कदम चले और 17 सालों में वह 1.5 करोड़ से ज्यादा कदम चले जो काफी जरूरी है।

3) सब्जियां

राज ने सब्जियों को कैलोरी कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका बताया। एक्सपर्ट कहते हैं कि सब्जियां विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होती हैं और ये आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं, साथ ही ये पेट भी भरती हैं। वह अपने हर खाने में सब्जियां शामिल करते थे। ऐसा करके उन्हें ज्यादा या बार-बार ज्यादा न खाने में मदद मिली।

4) समझदारी से खाना

फिटनेस कोच कहते हैं कि उन्होंने डाइटिंग नहीं की बल्कि कुछ बातों पर ध्यान दिया। राज कहते हैं कि उन्होंने भूख को स्वीकार किया, धैर्य रखा और सचेत रहे। लगातार ऐसा करने पर उन्हें काफी मदद मिली

5) नींद

कोच कहते हैं कि नींद को प्राथमिकता देने से उन्हें वजन घटाने में खूब मदद मिली। एक्सपर्ट नींद को प्राथमिकता देते हैं। उनका मानना है कि जब वह पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो वह थका हुआ महसूस करते हैं। जिसका असर उनके फिटनेस रूटीन पर होता है। अच्छी नींद लेने पर वह सुबह फ्रेश और सतर्क महसूस करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

close