Chhattisgarh News- चाचा की जमीन हड़पने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया, सालो बाद खुलासा,गिरफ़्तार

Chhattisgarh News-सक्ती: जमीन हड़पने की एक हैरान कर देने वाली साजिश का सक्ती पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दो भाइयों को अपने चाचा की जमीन हथियाने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Chhattisgarh News-इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उनकी चचेरी बहन ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई।

सक्ती के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले द्वारिका उर्फ कुंदन देवांगन और उनके भाई सीताराम देवांगन ने अपने चाचा देवान देवांगन की जमीन पर कब्जा करने की योजना बनाई। देवान देवांगन का निधन वर्ष 2000 में हो चुका था और उनकी कोई संतान नहीं थी।

दोनों भाइयों ने नजूल की जमीन (2422 वर्गफुट) को अपने नाम कराने के लिए एसडीएम कार्यालय में नामांतरण का आवेदन दिया।

लेकिन, साल 2021 में जब उनकी चचेरी बहन कचरा बाई देवांगन को इस बात का पता चला, तो उन्होंने अदालत में आपत्ति दर्ज कराई। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया था। पूछताछ में उन्होंने यह भी कबूल किया कि उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र की मूल प्रति लगभग चार महीने पहले ही फाड़कर जला दी थी।

पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने 62 वर्षीय द्वारिका और 50 वर्षीय सीताराम देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना दर्शाती है कि संपत्ति के लालच में लोग किस हद तक जा सकते हैं।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com