छात्रों की थाली में मिले कीड़े, बीईओ ने हेड मास्टर को भेजा नोटिस! जानें क्या है पूरा मामला

बीईओ संतोष सिंह जब फगुरम स्कूल पहुंचे, तो बच्चे दोपहर का भोजन कर रहे थे। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए बच्चों की थाली देखी और यह देखकर हैरान रह गए कि उनमें सब्जी में कीड़े थे।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घरघोड़ा ब्लॉक के पीएमश्री माध्यमिक शाला फगुरम में स्कूल के निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संतोष सिंह ने पाया कि बच्चों के खाने में कीड़े मिले हैं।

इस गंभीर लापरवाही के बाद बीईओ ने तुरंत स्कूल के हेड मास्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बीईओ संतोष सिंह जब फगुरम स्कूल पहुंचे, तो बच्चे दोपहर का भोजन कर रहे थे। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए बच्चों की थाली देखी और यह देखकर हैरान रह गए कि उनमें सब्जी में कीड़े थे।

यह लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा थी।

इस घटना पर नाराजगी जताते हुए, बीईओ ने हेड मास्टर किशोर देवांगन को नोटिस जारी कर दिया है।

नोटिस में उन्होंने लिखा है कि सरकार द्वारा साफ-सफाई और सतर्कता के संबंध में बार-बार दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन हेड मास्टर ने रसोइयों और स्वयं-सहायता समूह को कोई आवश्यक निर्देश नहीं दिए, जिससे ऐसा लगता है कि बच्चों की सेहत की परवाह किए बिना भोजन तैयार किया गया।

हेड मास्टर पर लगे ये आरोप

बीईओ ने इसे कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए हेड मास्टर से जवाब मांगा है। उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण पेश करने का निर्देश दिया गया है।

close