Ind vs pak: आज होगी एशिया कप में कांटे की टक्कर! जीत से होगा सुपर-4 का रास्ता साफ

Ind vs pak,Asia Cup 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है।

Ind vs pak,Asia Cup 2025। भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम के लिए टूर्नामेंट के सुपर-4 (सेमीफाइनल) में पहुंचने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा।

भारत के पास है सुनहरा मौका

ग्रुप-ए में दोनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं, लेकिन भारतीय टीम बेहतर नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है।

भारत: 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक (नेट रन रेट: 10.483)

पाकिस्तान: 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक

Ind vs pak,Asia Cup 2025।अगर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो उनके कुल 4 अंक हो जाएंगे और वे सीधे अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।

हालांकि, यह मुकाबला आसान नहीं होगा क्योंकि पाकिस्तान टीम भी पूरी ताकत से उतरेगी।

इस मैच में युवा भारतीय टीम की असली परीक्षा होगी, क्योंकि वे विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना इस बड़े मुकाबले में उतर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि वे दबाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

close