जांजगीर-चांपा: मोहगांव में जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने नगद और ताश पत्ती की बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, थाना सारागांव पुलिस ने आज, रविवार को जुआ खेलते हुए 6 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना सारागांव पुलिस द्वारा ग्राम मोहगांव में यह रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹6,080 नगद राशि और ताश पत्ती बरामद की है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मोहगांव, थाना सारागांव के निवासी हैं।शेखर चंदेल (उम्र 45 वर्ष),रघुराज सिंह सूर्यवंशी (उम्र 45 साल),संजय सूर्यवंशी (उम्र 45 साल),गोविंद यादव (उम्र 35 साल),जगदीश सूर्यवंशी (उम्र 55 साल), गाधी लाल सूर्यवंशी (उम्र 55 साल)
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सारागांव सुभाष चौबे, एएसआई केके कोशले, आरक्षक दीपक ठाकुर, जय किशन और ईश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।











