Rashmika Mandanna ने किया सगाई का ऐलान, अगले साल बनेंगी विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया

एंटरटेनमेंट न्यूज़। रश्मिका मंदाना साउथ के बाद अब बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। छावा के बाद उनकी दीवाली रिलीज फिल्म ‘थामा’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के साथ-साथ रश्मिका मंदाना एक और वजह से चर्चा में हैं और वह है उनकी लव लाइफ।

कुछ दिनों पहले ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें सामने आई थीं। एक्ट्रेस के हाथ में डायमंड की रिंग देखकर फैंस ये मान चुके थे कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है। अब खुद रश्मिका मंदाना ने भी अपनी इंगेजमेंट की खबर पर मुहर लगा दी है।

तेलुगु360 की एक खबर के मुताबिक, हाल ही में जब रश्मिका अपनी फिल्म थामा को प्रमोट कर रही थीं, तो उनसे विजय देवरकोंडा और उनकी सगाई को लेकर सवाल किया गया। ‘छावा’ एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की खबरों पर ज्यादा कुछ न कहकर सीधा कहा, “इस बारे में हर कोई जानता है”।

सिर्फ यही नहीं, ‘द गर्लफ्रेंड’ के ट्रेलर लॉन्च पर अल्लू अरविंद ने भी रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा का नाम लेकर टीज करते हुए कहा था, ‘वह प्री-रिलीज इवेंट के लिए आ रहा है है। जिसे सुनकर रश्मिका अपनी हंसी नहीं रोक पाई थीं।

रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सगाई के बाद अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि उनकी ये सेरेमनी प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com