धमतरी में ‘चमकारी’ प्रतियोगिता कल: कला से सजेगा शहर, विजेताओं को मिलेगा 21 हजार का इनाम

धमतरी: शहर की सुंदरता और सृजनशीलता को निखारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर पालिका निगम धमतरी द्वारा ‘चमकारी– अपनी कला का करे प्रदर्शन और अपने शहर को सुंदर बनाये’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन कल 30 अक्टूबर 2025 को प्रातः 7 बजे से इंडोर स्टेडियम धमतरी में आयोजित होगा.

इस कार्यक्रम में शहर के कलाकारों, युवाओं एवं विद्यालय–महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी कला, रचनात्मकता और सामाजिक संदेशों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है. प्रतिभागी दीवार चित्रकला, पोस्टर, स्केच, पेंटिंग आदि के माध्यम से अपनी कला प्रस्तुत कर सकेंगे.

प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई है- पहला पुरस्कार ₹21,000 तथा दूसरा पुरस्कार ₹15,000 रखा गया है. विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा. इच्छुक प्रतिभागी आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9669119925, 8319336506, 9770119782 पर संपर्क कर सकते हैं.

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस पहल में जुड़ने की अपील की है ताकि मिलकर धमतरी को और सुंदर, स्वच्छ व कला-संपन्न बनाया जा सके.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com